फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खून से लथपथ हालत में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर पहली पातशाही गुरुद्वारा के सामने एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला है। युवक की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। राहगीरों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस अब शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। अब तक मृतक की पहचान नहीं हुई है। युवक का शव शुक्रवार रात डेढ़ बजे मिला था। सिर में गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें