बापौली। बिहोली गांव के अड्डे पर मोटरसाइकिल सवार को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। कार चालक वहां से फरार हो गया। बापौली थाना पुलिस ने मृतक के बेटे के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
बिहौली गांव निवासी नवीन कुमार ने बताया कि वो वीरवार दोपहर को गांव के अड्डे पर मौजूद था। उसका पिता जीत सिंह मोटरसाइकिल पर समालखा की ओर से घर आ रहा था। सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। कार मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद पोल से टकराकर साइड में जा गिरी। ये कार उनके गांव के मंजीत की थी। मंजीत कार से निकलकर फरार हो गया। वो अपने पिता को निजी अस्पताल में लेकर गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।