फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संतुलन बिगड़ने से तालाब में गिरी मोटरसाइकिल, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। नारा गांव के पुलिस नाका के पास तालाब में एक करीब 40 वर्षीय बाइक सवार का शव मिला है। उसकी बाइक भी पानी में पड़ी मिली। मंगलवार सुबह लोगों ने देखा और उसे बाहर निकाला। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पानीपत के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अजय निवासी जींद के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा।
विज्ञापन


अजय पिछले डेढ़ साल से पानीपत में किराए के मकान में अपने बच्चों के साथ रहता था। अजय जींद के खांड़ा खेड़ी गांव में काम करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात अजय अपनी ड्यूटी के बाद अपने घर पानीपत आ रहा था। सोमवार रात को तेज आंधी की वजह से उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वो मोटरसाइकिल समेत नारा पुलिस नाका के पास तालाब में जा गिरा। रात का अंधेरा होने और मौसम खराब होने के कारण उसे किसी ने नहीं देखा। उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें