फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटियों ने चोरी किए डेढ़ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
डाडौला गांव में मां-बेटियों ने पड़ोसी के घर में रखी डेढ़ लाख रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसी ने महिला की दोनों बेटियों को अपने घर में ताला तोड़कर खुले पड़े बक्से के साथ पकड़ लिया, लेकिन मां और बेटियां चोरी करने की बात से मुकर गई। उनका कहना था कि जब वे कमरे में आईं तो बक्सा खुला पड़ा था। हालांकि अगले ही दिन मां-बेटियों ने चोरी करना कबूल कर दिया। गांव में पंचायत में रकम लौटाने की बात तय हुई, लेकिन रकम को लौटाया नहीं गया। अब इस मामले में पड़ोसी ने मां और उसकी दोनों बेटियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सोनिया निवासी डाडौला ने बताया कि पति नीटू ने यूपी में ढाई बीघे जमीन बेची थी, जिससे दो लाख रुपये मिले थे, जिसे कमरे में रखे बक्से में बंद कर ताला लगा दिया था। गत 17 अप्रैल को पड़ोस में ही रहने वाली सायरा और उसकी बेटियां गुलिस्ता और तनू आईं । आरोप है कि सायरा ने सोनिया को एक कमरे में अपने पास बातों में उलझाए रखा और बेटियों ने दूसरे कमरे में जाकर बॉक्स का ताला तोड़कर वारदात अंजाम दी। इतने में सोनिया भी कमरे में पहुंच गई तो बॉक्स का ताला टूटा मिलने पर गुलिस्ता और तनु ने कहा कि जब वे कमरे में आईं तो ताला टूट हुआ था। बक्से में 500 रुपये के नोट की एक गड्डी थी, जबकि बाकी तीन गड्डी गायब थीं। सोनिया का आरोप है कि तनु और सायरा मौके से चली गईं और गुलिस्ता दिखावे के लिए पैसे ढुंढवाने लगी। हालांकि अगले दिन सायरा ने चोरी कबूल ली और कहा कि रकम लौटा देगी। इस बारे में गांव में पंचायत भी हुई, जिसमें रकम को लौटाए जाने का फैसला दिया गया, लेकिन रकम लौटाई नहीं गई। ऐसे में सोनिया की शिकायत पर सायरा, गुलिस्ता और तनु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोनिया का आरोप है कि एक दिन पहले भी तनु उससे 50 हजार रुपये मांगने आई थी, लेकिन उसने मना कर दिया। ऐसे में तीनों ने मिलकर चोरी अंजाम दी। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें