फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जौंधन कलां में घर में घुस मां-बेटे पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। जौंधन कलां गांव में रंजिशन घर में घुसकर मां-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें महिला सरोज और उनके बेटे जसवीर को चोट लगी हैं। उन्होंने पड़ोसियों पर हमले के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

जसवीर ने थाना इसराना पुलिस को शिकायत में बताया कि उनके पड़ोसी मनीष इसराना में रहते है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनीष उनकी मां से दो लाख रुपये लेकर गया था। उसने पैसे दोगुने करने की बात कही थी। उन्होंने तीन साल बाद पैसे मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार टोकने पर मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। वे 26 मार्च को दोपहर के समय घर पर थे। आरोपी अपने परिवार के कई सदस्यों के साथ उनके घर घुस आया। उन्होंने उन पर हमला कर दिया। उनकी मां बीच बचाव करने आईं तो उन पर भी हमला कर दिया। पड़ोसियों ने आकर उनको छुड़वाया। उनको पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। थाना इसराना के प्रभारी मनीष ने बताया कि पुलिस ने मनीष व उनके परिजनों को नामजद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें