फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाइकों की भिड़ंत पर मां-बेटे पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। काबड़ी रोड पर मोटरसाइकिलों की भिड़त के बाद कुछ युवकों ने मां व बेटों को गंभीर रूप से पीट दिया। महिला की गर्दन पर भी पैर रख दिया गया। इसमें महिला बेहोश हो गई। मुख्य आरोपी नशे की हालत में था। अब महिला को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में दो नामजद समेत तीन अन्य युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

काबड़ी रोड स्थित गंगाराम कॉलोनी निवासी उषा देवी ने बताया कि वह 19 दिसंबर को वह अपने बेटे गोपाल व अंकित के साथ काबड़ी रोड स्थित फैक्ट्री में जा रही थी। उसका बेटा गोपाल मोटरसाइकिल चला रहा था। जब वह शिव मंदिर वाली गली में पहुंचे तो सामने से पवन नाम का युवक मोटरसाइकिल को तेज गति से चलाते हुए आया और उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। उनकी मोटरसाइकिल नीचे गिर गई। पवन ने उसके बेटे गोपाल को थप्पड़ मारे। उसने पवन को रोकने की कोशिश की तो उसको भी पीटा गया।
इसी वक्त यहां पवन का जानकार राजेंद्र डंडा लेकर आया। इन्होंने कॉल कर अपने कई साथियों को बुला लिया। इन सभी ने उसके बेटों व उसे बहुत पीटा। उसकी गर्दन पर भी पैर रखकर उसे मारने की कोशिश की गई। वह बेहोश हो गई। लोगों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर केर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें