फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सिजेरियन डिलीवरी के दौरान जच्चा बच्चा की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भावना चौक स्थित प्रीत नर्सिंग होम में सिजेरियन डिलीवरी के दौरान एक जच्चा बच्चा की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने यहां जमकर हंगामा भी किया। हंगामे की सूचना पर तहसील कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत किया। जानकारी के मुताबिक गर्भवती की वीरवार शाम को अचानक तबीयत बिगड़ी थी। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही बरती है । इसलिए जच्चा बच्चा की मौत हुई है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर शव को पोस्टमार्टम के के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा को भी इस मामले की शिकायत दी है।
विज्ञापन


तहसील कैंप के विष्णु नगर निवासी जितेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी आठ साल की बेटी हरमसिरत कौर व पांच साल का बेटा तरुणजीत है। उसकी पत्नी जसविंद्र कौर (38) छह माह की गर्भवती थी। वीरवार शाम चार बजे अचानक उसके पेट में दर्द हो गया और रक्त रिसाव शुरू हो गया। वह उसे भावना चौक स्थित प्रीत नर्सिंग होम में लेकर गया। यहां डॉक्टर ने काफी देर तक उसका इलाज शुरू नहीं किया। इससे जसविंद्र का रक्तचाप गिर गया। वह डॉक्टर से सर्जरी से डिलीवरी करने की कहते रहे । वहीं चिकित्सक सामान्य डिलीवरी की बात कहती रही। शाम सात बजे उनसे रक्त मंगाया गया। उन्होंने निजी ब्लड बैंक से रक्त की यूनिट लाकर डॉक्टर को दे दी। उनको जसविंद्र कौर से मिलने भी नहीं दिया। डॉक्टर ने सर्जरी से डिलीवरी की। कुछ देर बाद उन्हें बताया गया कि अस्पताल में संसाधनों की कमी है। इस पर वह जसविंद्र को निजी अस्पताल में ले जाए। जब तक उसकी व जन्मी बच्ची की मौत हो चुकी थी। जसविंद्र की मौत डॉक्टर की लापरवाही से हुई है। डॉक्टर ने देरी से इलाज शुरू किया। जब पहले दो डिलीवरी सर्जरी से हुई थी तो डॉक्टर ने जबरदस्ती सामान्य डिलीवरी का प्रयास क्यों किया। अगर उसे समय पर इलाज मिलता तो उसकी जान बच सकती थी। उनकी सिविल सर्जन व पुलिस से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो।
तहसील कैंप मे की सूचना पर उनकी टीम प्रीत नर्सिंग होम पहुंच गई थी। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने इसमें चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने पुलिस थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि हंगाका आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें