फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सुबह की ट्रेन पहुंच रही शाम, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। धुंध के चलते ट्रेन का देरी से पहुंचने का सिलसिला जारी है। अप लाइन में खजुराहो एक्सप्रेस सुबह के बजाय शाम को पहुंची। वहीं सचखंड एक्सप्रेस अप और डाउन में अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से पहुंची। जिससे यात्रियों को परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पानीपत से पठानकोट जाने वाले यात्री रंजीत, सुरेंद्र और प्रिंस ने बताया कि वह पिछले कई घंटों से स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उनके पठानकोट जाने के लिए कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से इस समस्या को दुरूस्त करने की प्रार्थना की है। जिससे अन्य यात्रियों इस समस्या का सामना न करना पड़े।
रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि धुंध के ज्यादा मात्रा में होने के कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रही है। इससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। धुंध के कारण ट्रेनों की गति धीमी हो गई है। इससे यात्री समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ट्रेन को धीमी गति में चलाया गया है।
विज्ञापन

ये ट्रेन हो रही प्रभावित-
अप लाइन : नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 11:28 बजे पहुंची और इसे यहां से 11:33 बजे रवाना किया गया। खजुराहो एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:34 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम को 5:30 बजे पहुंची और इसे यहां से 5:51 बजे रवाना किया गया। पश्चिम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 12:23 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 1:42 बजे पहुंची और इसे यहां से 1:46 बजे रवाना किया गया। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:22 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम को 5:59 बजे पहुंची और इसे यहां से शाम को 6:02 बजे रवाना किया गया। फाजिल्का एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:29 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 3:12 बजे पहुंची और इसे यहां से 3:14 बजे रवाना किया गया। इंटरसिटी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय शाम 3:00 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 3:55 बजे पहुंची और इसे यहां से 3:59 बजे रवाना किया गया।


डाउन लाइन : झेलम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 8:35 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 9:11 बजे पहुंची और इसे यहां से 9:15 बजे रवाना किया गया। शताब्दी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 8:50 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 9:35 बजे पहुंची और इसे यहां से 9:38 बजे रवाना किया गया। जन शताब्दी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 10:02 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 10:26 बजे पहुंची और इसे यहां से 10:29 बजे रवाना किया गया। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 11:09 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 3:53 बजे पहुंची और इसे यहां से 3:38 बजे रवाना किया गया। इंटरसिटी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 12:12 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 1:38 बजे पहुंची और इसे यहां से 1:42 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें