फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पंचायतों में आधे से ज्यादा फॉगिंग मशीनें खराब, तेजी से फैल रहा डेंगू

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के तीन दिन में पांच मामले आए, संख्या 62 पहुंची -जिले में डेंगू के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं
विज्ञापन

राजाखेड़ी और पानीपत के स्लम क्षेत्र से मिले संक्रमित- वहीं पंचायतों में आधे से ज्यादा फॉगिंग मशीनें पड़ी हैं खराब
विभाग का नहीं कोई ध्यान, फॉगिंग न होने से बढ़ रहा डेंगू-मलेरिया का लार्वा
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिले में तीन दिन में डेंगू के पांच मामले सामने आ चुके हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी भी सचेत नहीं है। पंचायतों में फॉगिंग की आधे से ज्यादा मशीनें खराब पड़ी हैं जिससे डेंगू-मलेरिया का लार्वा तेजी से फैल रहा है। अब तक डेंगू के 62, मलेरिया के 12 और चिकनगुनिया के चार मामले सामने आ चुके हैं।
जिले में पंचायतों के पास फॉगिंग के लिए 96 मशीनें हैं जिनमें से 54 मशीनें खराब पड़ रही हैं और सिर्फ 42 मशीनों द्वारा काम किया जा रहा है। वहीं जिला नागरिक अस्पताल में दो फॉगिंग मशीनों में से एक मशीन खराब पड़ी है। फॉगिंग मशीनें खराब होने से फॉगिंग का काम प्रभावित हो रहा है और डेंगू-मलेरिया तेजी से फैलने लगा है।
विज्ञापन

बुधवार को सेक्टर-25 और सेक्टर-11 से डेंगू संक्रमित मिले और शुक्रवार को राजाखेड़ी गांव और पानीपत के स्लम क्षेत्र से डेंगू संक्रमित मिले हैं जिनका इलाज जिला नागरिक अस्पताल में चल रहा है। डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 62 हो चुकी है। स्वास्थ्य निरीक्षक जसमेर सिंह ने बताया कि मलेरिया संक्रमित मादा एनाफ्लीज नामक मच्छर के काटने से होता है।
वहीं डेंगू संक्रमित मादा एडिज एजिप्टाई नामक मच्छर के काटने से होता है। शुरुआती लक्षणों में ठंड लगकर कंपकंपी के साथ बुखार होना, पसीने के साथ बुखार का उतर जाना, शरीर में दर्द रहना, सिरदर्द व उल्टी आना, छाती व ऊपर के हिस्सों में दानों का निकलना और मांसपेशियों में दर्द रहना है। इनसे बचाव के लिए सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस अवश्य मनाएं।
विज्ञापन



फॉगिंग मशीनों को ठीक कराने के लिए पत्र लिखा गया है और संक्रमित क्षेत्रों में फॉगिंग कराई जा रही है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि डेंगू-मलेरिया को फैलने से रोका जा सके।

डॉ. बिजेंद्र हुड्डा, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें