माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को जिले में ब्लॉक स्तरीय सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया। जिले के पांचों ब्लॉकों पानीपत, समालखा, बापौली, मतलौडा और इसराना के स्कूलों में चार स्तरों (लेवल) में आयोजित इस प्रतियोगिता में 5,235 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने जीटी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को यातायात नियमों की पालना करनी चाहिए। वे खुद भी आगे आकर दूसरों को जागरूक कर सकते हैं। पुलिस द्वारा प्रतियोगिता कराने का उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूकता लाना है।
प्रतियोगिता के आगामी द्वितीय चरण में चार स्तरों के 5,235 विद्यार्थी शामिल हुए।। इनमें कक्षा 3 से 5 (लेवल-1) के 1,872, कक्षा 6 से 8 (लेवल-2) के 1,791, कक्षा 9 से 12 (लेवल-3) के 1,509 स्कूली विद्यार्थी और लेवल-4 में कॉलेज व आईटीआई के 63 छात्र-छात्राएं परीक्षा दी। पानीपत खंड में सबसे अधिक 2,610 विद्यार्थी शामिल हुए। इसके अलावा मतलौडा में 742, समालखा में 677, इसराना में 642 और बापौली ब्लॉक में 564 प्रतिभागी परीक्षा में भाग लिया।