फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 50 से अधिक सूदखोर पुलिस के रडार पर

Sun, 14 Sep 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। ब्याज पर रुपये देकर जरूरतमंदों का उत्पीड़न करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सूदखोर 10 से 25 प्रतिशत तक ब्याज वसूल रहे हैं। कई बार तो मूल राशि से दोगुना से अधिक पैसे देने पड़ते हैं। ये लोग पैसे नहीं देने पर उत्पीड़न करते हैं।
पुलिस ने अब इन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 50 से अधिक सूदखोरों की सूची तैयार की है। आरोपियों के खिलाफ थाना स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। औद्योगिक सेक्टर-29, सेक्टर-13, 17, चांदनीबाग और मॉडल टाउन थाने में आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। जल्द अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हाल ही में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को थाना स्तर पर सूदखोरों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से ही जिले में ब्याज पर पैसे देकर लोगों का उत्पीड़न करने वालों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

अब तक करीब 50 से अधिक सूदखोरों की लिस्ट तैयार हो चुकी है। जब पुलिस ने इनकी पड़ताल की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। सूदखोर 10 से 25 प्रतिशत तक ब्याज दर पर पैसे देकर लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन

यही नहीं कुछ लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनका सामान भी कब्जे में ले लेते हैं। पुलिस अब तक थाना सेक्टर-29 और मॉडल टाउन में छह सूदखोरों के खिलाफ रंगदारी वसूल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें