फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सांस की नली कटने से हुई मोनू की मौत, हत्यारोपी दोस्त को एक दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उग्रा खेड़ी के मोनू की मौत सांस की नली कटने व अत्यधिक रक्त रिसाव से हुई है। उस पर उसके दोस्त सुनील ने शराब के नशे में कांच की टूटी बोतल से हमला किया था। इस हमले में उसकी गर्दन पर दो इंच तक गहरा घाव आया था। पुलिस ने मोनू की हत्या करने के आरोपी सुनील को सोमवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उसको वारदात स्थल पर ले जाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने हमले में प्रयुक्त टूटी बोतल शराब ठेके पास से बरामद कर ली है। उसे बलिंद्र व सौरभ की मामले में संलिल्पता के बारे में पूछताछ की जा रही है। यह दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इसराना थाना पुलिस की टीमें इनकी तलाश कर रही हैं। परिजनों ने पुलिस से जल्द इनकी गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं दूसरी और पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


उग्रा खेड़ी गांव निवासी संजय कुमार ने बताया कि उसका भाई मोनू (32) फैक्ट्ररियों में ठेके लेता था। अब उसका एनसी कॉलेज के पास शिवालिंक फैक्ट्री में कारपेट का ठेका चल रहा था। इस ठेके में मोनू का पार्टनर उनके गांव का ही सुनील भी था। सुनील व मोनू का ठेके को लेकर कई बार झगड़ा हो चुका था। मोनू का कहना था कि सुनील सही काम नहीं करता है। इसलिए उन्हें ठेके में खास लाभ नहीं होता। अब मोनू सुनील के साथ पार्टनरशिप खत्म करने दूसरे दोस्त बलिंद्र के साथ काम करना चाहता था। मोनू, सुनील, बलिंद्र व सौरभ शनिवार शाम सात बजे फैक्ट्री से काम करके घर के लिए निकले थे। वह पांचों बलाना गांव में शराब ठेके के पास रुके। यहां सभी ने शराब पी थी। शराब पीने के दौरान मोनू व सुनील का फिर झगड़ा हो गया था। सुनील ने शराब की कांच की बोतल तोड़ मोनू की गर्दन में घोंप दी थी। मोनू खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर गया थी। मोनू के गिरते ही सभी दोस्त डर गए। वह उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर पानीपत में एक निजी अस्पताल में ले गए, यहां डॉक्टरों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया था। डॉक्टर ने बताया कि मोनू की गर्दन पर दो इंच तक गहरा घाव था। बोतल से उसकी सांस की नली कट गई थी। आशंका है कि मोनू की मौत इसी कारण हुई है।


वर्जन-



इसराना पुलिस थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सुनील एक दिन के पुलिस रिमांड पर है। उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। दूसरे आरोपियों की धरपकड़ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें