फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्कूलों में लौटी रौनक, पहले दिन 40 फीसदी रही हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्कूल ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल सोमवार को खुल गए। पहले दिन करीब 40 प्रतिशत विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे। सरकारी की अपेक्षा प्राइवेट स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक रही। कुछ प्राइवेट स्कूलों में तीन मई तक अवकाश हैं। इसके साथ स्कूलों फिर रौनक लौट आई है।
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद सोमवार को घरों में परिजनों से लेकर बच्चों और शिक्षकों का पूरा शेड्यूल बदला हुआ मिला। हर कोई अपने पूर्व निर्धारित समय पर उठा। अभिभावक बच्चों को समय पर बस स्टॉप व स्कूल में छोड़ने को लेकर चिंतित नजर आए। हर कोई सुबह के समय पर स्कूल पहुंचा। स्कूलों में हाजिरी ली तो विद्यार्थियों की संख्या 40 प्रतिशत रही। विदित है कि सामान्य रूप से ग्रीष्मकालीन अवकाश एक जून को शुरू होते हैं। इस बार गर्मी अधिक होने के चलते प्रशासन ने 20 मई को अवकाश घोषित किया था। इसके बाद अवकाश बढ़ाते चले गए।

बॉक्स
स्कूलों में शिविर शुरू, प्रवेश उत्सव को लेकर बैठक
जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने सोमवार राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल स्कूल प्रिंसिपल व मुख्याध्यापकों के साथ बैठक की। उन्होंने स्कूलों में प्रवेश उत्सव के तहत नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल मुखिया व शिक्षक घर-घर जाकर ड्राॅप आउट बच्चों की पहचान करें। उनको शिक्षा के लिए प्रेरित कर प्रवेश करना सुनिश्चित करें। जिले में अब 1.04 लाख से ज्यादा नामांकन हो चुके हैं। इसके साथ सरकारी स्कूलों में सोमवार को शिविर शुरू किए गए। इनमें बच्चों को बेहतर भविष्य के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन



वर्जन :
स्कूलों में नियमित पढ़ाई कराई जाएगी। अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जाचेंगे। इसमें किसी प्रकार की कमी मिलने पर संबंधित प्रिंसिपल व शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें