फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी कोर्ट स्थित जेल में रखे जाएंगे बंदर, आज से शहर में कई जगह लगाए जाएंगे पिंजरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदर पकड़ने के बाद उन्हें पुरानी कोर्ट स्थित जेल के कमरों में रखा जाएगा। यहीं उनके खान-पान की पूरी व्यवस्था की जाएगी। जब बंदर यहां 50 या इससे ज्यादा इकट्ठा हो जाएंगे तब इनको एक साथ यमुनानगर के कलेसर के जंगल में छोड़ा जाएगा। बंदरों को रखने के लिए मंगलवार को निगम आयुक्त ने ठेकेेदार को बुलाया और जगह फाइनल करवाई। निगम कर्मचारी संग ठेकेदार ने जेल का मुआयना भी किया। वहीं, बुधवार से काम चालू करने का आश्वासन भी दिया है। ठेकेदार ने बताया कि वे अपनी कर्मचारियों के साथ बुधवार को पानीपत में पहुंच जाएंगे। फिर आयुक्त या निगम अधिकारियों के आदेशानुसार कई जगहों पर पिंजरे लगाए जाएंगे। इसके बाद उन्हें एक जगह छोड़ा जाएगा, जिसके बाद उन्हें इकट्ठा कर जंगल में रिहा किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए मेयर ने भी ठेकेदार से बात कर बंदरों को पकड़ने की सख्त निर्देश दिए हैं। मेयर ने कहा कि बुधवार से काम शुरू होने की पूरी संभावनाएं हैं। अगर ठेकेदार द्वारा इस काम को ओर लंबित किया गया तो उस पर गाज गिरना भी तय है। जनहित की शिकायतों को सुनने के लिए मेयर की सिफारिश पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी करवाया गया है, जिस पर लोग शिकायत कर अपने एरिया से बंदरों को पकड़वा सकते हैं।
दूसरी तरफ निगम के जारी हेल्पलाइन नंबर पर बंदरों को पकड़वाने के लिए सौ से भी ज्यादा कॉल आ चुकी हैं, जबकि धरातल पर इसका काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। निगम अधिकारियों के अनुभव की कमी के कारण काम दिनों-दिन लेट होता जा रहा है। पहले निगम के पास अनुमति नहीं थी, अब अनुमति है तो ठेकेदार के पास समय नहीं है। मंगलवार को निगम पहुंचने पर ठेकेदार के साथ आयुक्त के पीए विक्रम ने मौके पर जाकर जगह फाइनल तो की है। अब काम कब से शुरू हो पाएगा ये कहना अभी मुश्किल है।
विज्ञापन

ठेकेदार बोला अभी लगेगा समय
वहीं, इस मसले पर जब ठेकेदार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे एक दो दिन में काम शुरू करने की तैयारी करेंगे। पिंजरे लाने हैं, मैन पॉवर इकट्ठा करनी है। वहीं, शनिवार रविवार को निगम की भी छुट्टी रहेगी, इसलिए सोमवार से काम पूरी तरह से चालू करने की उम्मीद है।
एक दो दिन में होगा काम शुरू
बंदर पकड़ने का काम एक दो दिन में शुरू होने जा रहा है। इसके लिए ठेकेदार को बुलाकर जगह फाइनल की गई हैं, जहां बंदरों को एक साथ रखा जा सकता है। वहीं, निगम ने जनहित में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। लोगों की शिकायतों के आधार पर ठेकेदार को बंदर पकड़ने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- औमप्रकाश, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें