फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नशा करने के दौरान हुई कहासुनी में धक्का देकर की थी मोहित की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उग्राखेड़ी गांव के मोहित की हत्या गैर इरादतन थी। उसके दोस्त मंगल ने नशा करने के दौरान हुई कहासुनी में उसको धक्का दे दिया था। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई थी। मंगल उसको छोड़कर वापस गांव उग्राखेड़ी के कांवड़ शिविर में आ गया था। वह दो दिन तक शिविर में आता रहा रहा था। आरोपी मृतक के दादा को मोहित की मौत के बारे में बताकर फरार हो गया था। किला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया था। आरोपी मंगल को वीरवार को उग्राखेड़ी गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की जाएगी।
विज्ञापन

उग्राखेड़ी गांव निवासी काशीराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका पोता मोहित (22) पेशे से मजदूर था। वह 26 जुलाई की शाम को गांव निवासी अपने दोस्त मंगल के साथ कांवड़ियों के शिविर में गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। 27 जुलाई को मंगल कांवडियों के शिविर में आया था। यहां उसने एक मोबाइल फोन देते हुए कहा कि उसने मोहित के साथ मिलकर शिविर से कांवड़ियों के दो मोबाइल फोन और कैश चुराया था। ये कहने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। 28 जुलाई को मंगल फिर से शिविर में आया था। यहां उसने उसे कहा था ताऊ आज कोई हादसा होने वाला है। यह कहकर वह फिर शिविर से भाग गया था। सोमवार शाम साढ़े पांच बजे मंगल फिर से शिविर में आया और उसने कहा कि ताऊ तेरा पोता मर गया है। वो उसे किला के पास लेकर चलेगा, जहां मोहित की लाश पड़ी है। यह कहकर मंगल वहां से चला गया था। उन्होंने किला थाना प्रभारी से परिजनों ने बात की तो उन्होंने एक शव की फोटो व्हाट्सएप पर भेजी थी। यह शव मोहित का था। मोहित के कान पर चोट के निशान थे। कान से खून बह रहा था।




वर्जन-



किला पुलिस थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि आरोपी मंगल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। उससे वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें