मोहित व अंजलि बने बेस्ट एथलीट
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। आईबी महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग ने वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई। शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने किया। भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताओं में विभिन्न श्रेणियों के विद्यार्थियों ने प्रतिभा प्रदर्शन किया। लड़कों में मोहित कुमार बेस्ट एथलीट और अंजलि लड़कियों में बेस्ट एथलीट रहीं।
प्राचार्य ने खिलाड़ियों को पदक दिया और शारीरिक शिक्षा प्रभारी राजेश कुमार को इस आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर खेल कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. गुरनाम सिंह, डॉ. शर्मिला यादव, डॉ. जोगेश और प्रो. सुरेंद्र का अहम योगदान रहा।
प्रतियोगिता का परिणाम-
100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में कशिश प्रथम रहीं। लड़कियों के वर्ग में 400 मीटर में आरती व 1500 मीटर में अंजलि प्रथम रहीं। शॉटपुट में कोमल प्रथम, मेघना द्वितीय व कीर्ति तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में प्रथम मेघना, द्वितीय कोमल व तृतीय कीर्ति रहीं।