फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाशी के दौरान जेल में मिला मोबाइल, आईएमईआई से डिटेल निकालेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव सिवाह स्थित जिला कारावास में तलाशी के दौरान एक मोबाइल बरामद हुआ। जेल उप अधीक्षक ने सेक्टर 29 थाना पुलिस को फोन के आईएमईआई नंबर से डिटेल निकालकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए है। पुलिस मोबाइल को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

जिला कारावास की उप अधीक्षक गीता रानी ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को भेजी शिकायत में बताया कि जेल में चार अगस्त को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर गुप्त सूचना के आधार पर उप सहायक अधीक्षक कृष्ण कुमार और हैड वार्डर अमरजीत ने ब्लॉक नंबर-1 के बाहर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उन्हें बैटरी सहित एक कचौदा कंपनी मोबाइल बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि मोबाइल पर लिखे आईएमईआई नंबर की डिटेल निकाली जाए और पता लगाया जाए कि फोन किसके नाम पर रजिस्टर्ड है। जेल में किन-किन बंदियों ने इसका इस्तेमाल किया, जेल से बाहर किस- किस से बातचीत की गई है, इसकी गहनता से जांच करें। सभी आरोपियों के खिलाफ प्रीजनर एक्ट-42 के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
हरियाणा की सबसे हाइटेक जेल में से एक
पानीपत की जेल हरियाणा की हाइटेक जेल में से एक है। जहां पर स्कैनर लगा हुआ है, बंदी या कैदी के पास परिजनों की तरफ से भेजी जानी वाली हर वस्तु स्कैनर से होकर गुजरती है। वहीं कैदियों को भी मेटल डिक्टेटर से होकर गुजरना पड़ता है। नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है, जिनकी मदद से दो किलोमीटर तक की गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। इसके बावजूद जेल से मोबाइल मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें