पानीपत। बलजीत नगर में एक मकान से चोर ने मोबाइल और नकदी चोरी कर ली। बलजीत नगर निवासी सतबीर पुत्र बच्चन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार रात को वह अपने मकान में सो रहा था। एक चोर ने उसके मकान में घुसकर मोबाइल सेट व 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह उसको बेड की दराज से सामान बिखरा मिला। इसके बाद उसने घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो