फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अहर सीएचसी में हाई रिस्क डिलीवरी में मिली सात गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जननी सुरक्षा योजना के तहत अहर सीएचसी में शिविर लगाया। जिसमें 40 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की। इनमें से सात गर्भवती हाई रिस्क डिलीवरी की मिली। जननी सुरक्षा योजना शिविर के साथ गांव अहर, परढ़ाना, कारद, नैन और कुराना में एनीमिया जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को एनीमिया के लक्षण, बचाव बताकर जागरूक किया गया। शिविर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्यारेलाल की अध्यक्षता में लगाया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि जननी सुरक्षा योजना के तहत जुलाई माह में शिविर लगाए जाएंगे। शनिवार को शिविर सुबह नौ बजे शुरू हुआ। शिविर में गर्भवती महिलाओं के खून की जांच, बीपी, शूगर, हाई रिस्क डिलीवरी आदि को जांचा गया। शिविर में 40 गर्भवती महिलाओं की जांच की। इनमें से सात गर्भवती हाई रिस्क डिलीवरी वाली मिली। शिविर में सभी महिलाओं को आयरन, कैल्शियम की गोली दी। जिन महिलाओं में खून की कमी मिली उन्हें आयरन, कैल्शियम की गोलियों के साथ फूड डाइट भी दी गई। साथ ही आस-पास के सभी गांव में एनीमिया जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को एनीमिया के लक्षण, बचाव के तरीके बताकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर एमपीडब्ल्यू सुरजीत सिंह, एमओ डाॅ. मनदीप और डॉ. रविंद्र, लैब टैक्नीशियन विक्रम, मोहित, रीना और उरमी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें