फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विधायक प्रमोद विज ने निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत शहरी विधानसभा के वार्ड-20 में 1.60 करोड़ की लागत से अनेजा पेट्रोल पंप से गुरु तेग बहादुर कॉलोनी तक फोर लेन सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके साथ वार्ड 22-23 में डिस्पोजल प्लांट बनाया जाएगा। इस पर 1.91 करोड़ की लागत आएगी और दस कॉलोनियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

विधायक प्रमोद विज ने शनिवार को नारियल तोड़कर इनका शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र क लोग जलभराव की समस्या से परेशान थे। अब किसी ने इस कार्य को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने अपने वादे के अनुसार समस्या से निजात दिलाने के लिए प्लांट के निर्माण का शुभारंभ प्रारंभ कराया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से खस्ता हाल में अनेजा पेट्रोल पंप से गुरु तेग बहादुर कॉलोनी तक फोर लेन सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने इनके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से विशेष स्वीकृति ली है। सड़क बनने से राहगीरों को आवागमन में आसानी होगी। सड़क निर्माण के पुनर्निर्माण के उपरांत सड़क के बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा। सड़क को जगमग करने के लिए फैंसी लाइट लगाई जाएंगी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अश्वनी ढींगरा, सुनील सोनी, दिवाकर मेहता, जितेंद्र रोड़, मुकेश राजपूत, वीरेंद्र तनेजा व अशोक कालरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें