सनौली। समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना का भाजपा हलका पुंहाना का प्रभारी बनने पर सरपंच अनिल गोस्वामी ने माला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। उनका शुक्रवार शाम को विधायक जलालपुर हाईवे पर हरे कृष्णा रेस्टोरेंट में सनौली-बापौली ब्लॉक के कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। कहा कि चुनाव में साथ रह कर विधायक बनाने वाले सच्चे कार्यकर्ताओं को मिलने अब वे गांवों में खुद जाएंगे। इस दौरान गांव गोयला कलां, मिर्जापूर, रहीमपुर के सरपंच अनिल गोस्वामी ने ग्रामीणों के साथ विधायक भड़ाना को यमुना के अंदर टाप पर बसे गांव रहीमपुर खेड़ी में आने-जाने के लिए यमुना के ऊपर पुल बनाने की मांग की तो विधायक ने उन्हें पुल बनाने की मांग का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस इस मौके पर बापौली से भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित रावल जलमाना, विधायक कृष्ण नंबरदार, डॉ. राजेश रावल, नंदू रावल रिशपुर, कृष्ण रावल, सरपंच प्रतिनिधि हरविन्द्र व सरपंच प्रतिनिधि खुर्शीद अहमद उपस्थित रहे। संवाद