फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विधायक भड़ाना ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Sun, 05 Oct 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विधायक मनमोहन भड़ाना को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। विधायक मनमोहन भड़ाना ने शनिवार को धनसौली गांव में जनसमस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर समस्या का हल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सरपंच प्र‎तिनिधि हरविंद्र सिंह फौर ने विधायक मनमोहन भड़ाना का पगड़ी पहना कर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने गांव में विकास कार्य कराने में सहयोग देने की मांग की। शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों को जल्द समस्या हल कराने आश्वासन दिया गया। इस दौरान अधिकतर समस्याएं बिजली, पानी, निकासी और निर्माण कार्य से संबंधित रही।
विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि चुनाव में साथ रहकर विधायक बनाने वाले सच्चे कार्यकर्ताओं को मिलने अब वे गांवों में खुद जाएगें। सभी को साथ लेकर हलके में चहुंमुखी विकास कराएंगे। हलके की जनता ने उनको सेवा करने का मौका दिया है और निरंतर जनता के बीच में रहकर लोगों की सेवा करने का काम करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हलके के सभी गांव में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के सहयोग का कर्ज वह हलके में विकास कार्यों को गति देकर, युवाओं को रोजगार मुहैया कराकर और गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर उतारेंगे। इस मौके पर सरपंच संजय त्यागी सनौली खुर्द, मार्किट कमेटी चेयरमैन व सरपंच छाजपुर राजेंद्र रावल, सरपंच प्र‎तिनिधि खुर्शीद अहमद, कृष्ण नंबरदार, नंदू रावल रिशपूर, विपिन पांचाल, अब्बास, रोशन लाल, संदीप देशवाल मंडल अध्यक्ष भाजपा सनौली, श्री रामनिवास व रविंद्र शास्त्री मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें