पीजी कोर्स में ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला लेेने वाले विद्यार्थियों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने वीरवार शाम को पोर्टल खोल दिया। जिन विद्यार्थियों का पहली व दूसरी कटऑफ लिस्ट में नाम नहीं आया है और इस कारण से दाखिला नहीं हुआ है तो ओपन काउंसिलिंग में मेरिट के आधार पर दाखिला ले सकता है। ओपन काउंसिलिंग में शामिल होने से पहले विद्यार्थी पहले पोर्टल पर अपना आवेदन करवा लें। क्योंकि ओपन काउंसिलिंग में वही विद्यार्थी शामिल होंगे, जिन्होंने अपना आवेदन करवा रखा है। इसलिए पीजी कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन करवा लें।
पीजी कोर्स में दूसरी कट ऑफ लिस्ट के तहत 20 जुलाई तक होंगे दाखिले :
उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से कॉलेज में संदेश भेजा गया है कि पीजी कोर्स में दूसरी कटऑफ लिस्ट के दाखिले 20 जुलाई तक होंगे। उसके बाद ओपन काउंसिलिंग में बचे हुए विद्यार्थी एड होंगे। वहीं स्टाफ के लिए परेशानी आ रही है कि कॉलेज में फीस चालान पर 19 जुलाई दे रखी, जबकि अंतिम तिथि 20 जुलाई है। अभी अंतिम तिथि में सामंजस्य बना हुआ है, इसलिए पीजी कोर्स के विद्यार्थी 19 जुलाई तक अपना दाखिला करा लें।
यूजी कोर्स में लेट फीस के साथ हो रहे द्वितीय व तृतीय वर्ष के दाखिले :
यूजी कोर्स में प्रथम वर्ष के साथ साथ द्वितीय व तृतीय वर्ष के दाखिले लेट फीस के साथ हो रहे हैं। उनसे 100 रुपये लेट फीस लिया जा रहा है, जबकि एक सप्ताह बाद 100 रुपये की कीमत बढ़ जाएगी। अभी तक द्वितीय वर्ष व तृतीय वर्ष के विद्यार्थी को पहचान पत्र मिल गया है, जबकि प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को कुछ दिनों बाद पहचान पत्र मिलेगा।