फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने मारपीट कर लूटी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मनाना में देर रात दोस्त को घर छोड़कर वापस जा रहे युवक को रास्ते में तीन बदमाशों ने रोक दिया। बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट कर उसकी बाइक लूट ली। पीड़ित ने इसकी शिकायत समालखा थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायत में कमल निवासी डिकाडला ने बताया कि रात करीब साढ़े बजे वह गांव मनाना में दोस्त को छोड़कर वापस समालखा आ रहा था। राजीव कालोनी में कबाड़ी की दुकान के सामने तीन युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उन्होंने मारपीट करते हुए उससे बाइक छीन ली। एक बदमाश से उसकी हाथापाई भी हुई, लेकिन बदमाश कॉलोनी की गलियों से होते हुए मनाना की तरफ भाग निकले। उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ समालखा नरेंद्र कुमार व चौकी इंचार्ज हरिनारायण मौके पर पहुंचे और सीटीवी फुटेज खंगाले। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें