पानीपत। थाना किला क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक युवक नाबालिग को बहलाकर होटल में ले गया जहां पर उसका यौन शोषण किया। नाबालिग ने घर पर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत थाना किला पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है। थाना किला क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उनका कहना है कि एक युवक उनके पास सिलाई करने आता है। आरोपी उनकी 13 साल की बेटी को बहलाकर होटल में ले गया। जहां पर उसका यौन शोषण किया। नाबालिग का मेडिकल कराया। थाना प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया गया है। ब्यूरो