फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नहर बाइपास पर घूमने के लिए गए कच्चा कैंप निवासी अंकुश और उसके साथी हार्दिक पर तलवार से जानलेवा हमला करने के मामले में संलिप्त फरार चल रहे नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि जानलेवा हमला करने के मामले में दो नाबालिग और पूरेवाल कॉलोनी निवासी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया था। जिनमें दोनों नाबालिगो को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया था, जबकि तीसरे आरोपी को पानीपत न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। वहीं चौथा आरोपी फरार चल रहा था, जिसको अब काबू कर लिया गया है। गौरतलब है कि कैंप निवासी अंकुश ने बताया था कि 12 मई की शाम साढ़े पांच बजे वह अपने दोस्त हार्दिक के साथ नहर पर घूमने के लिए गया था। वह दोनों खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी गढ़ी सिकंदरपुर की और से दो बाइक पर चार लड़के आए। युवकों ने आते ही उन दोनों पर तलवार से हमला कर दिया। आरोपी चोट मारकर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें