फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मंत्री जी...रिहायशी क्षेत्र में है गंदगी

विज्ञापन
जिला कष्ट निवारण की बैठक में मौजूद मंत्री कृष्ण बेदी व अन्य अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में अंसल निवासी जीएल कुकरेजा ने कहा कि रिहायशी क्षेत्र में गंदगी का आलम है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जब वह अधिकारियों से शिकायत करते हैं तो वह बहाने बनाकर टाल देते हैं।
जिस पर मंत्री कृष्ण कुमार ने सख्त नाराजगी जाहिर की और तुरंत समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए, इसके अलावा बैठक में 14 शिकायतें सुनी गईं, जिनमें से पांच का तत्काल निस्तारण कराया गया। बाकी में जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को जिला सचिवालय में सामाजिक न्याय सशक्तिकरण, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय मंत्री कृष्ण कुमार ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में जन सुनवाई की। बैठक में 14 शिकायतों की सुनवाई हुई। अनाज मंडी निवासी रणधीर सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी 95 लाख रुपये की लिमिट को डिफाल्टर कर दिया गया। अब उन्होंने बैंक में बात की तो कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया। दुकान पर पहुंचकर बैंक मैनेजर ने महिलाओं व बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया। इस पर मंत्री ने जांच करने को कहा, साथ ही अगली बैठक के लिए लंबित कर दिया। टीडीआई निवासी सुल्तान सिंह ने कहा कि कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं नहीं है। पिछली बैठक में भी उन्होंने इसकी शिकायत की थी। जिस पर मंत्री ने कश्मीर वन समिति के चार सदस्यों की की कमेटी बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए, शिकायत को अगली बैठक के लिए लंबित कर दिया।

जिला कष्ट निवारण की बैठक में मौजूद मंत्री कृष्ण बेदी व अन्य अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें