फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मंत्री महीपाल ढांडा 12 को करेंगे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मंत्री महीपाल ढांडा 12 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उससे पहले हुडा सेक्टर 13-17 स्थित दशहरा ग्राउंड में एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जनसभा को भाजपा के हरियाणा प्रदेश प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री नायब सैनी संबोधित करेंगे। मत्री महीपाल ढांडा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर 13-17 स्थित अपने चुनाव कार्यालय में दी गई। वहीं भाजपा प्रत्याशी महीपाल ढांडा ने कहा कि नामांकन के दौरान सेक्टर 13-17 स्थित ग्राउंड में आयोजित जनसभा में पानीपत ग्रामीण हलके के सभी गांवों व कालोनियों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय व्यक्ति पहुंचेंगे। महीपाल ढांडा ने कहा कि जनसभा के उपरांत वे हलके के सभी कार्यकर्ता लंबे काफिले के साथ नामांकन करने के लिये लघु सचिवालय के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें