फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धर्म सिंह छौक्कर और उनकी पत्नी के पास है 3.78 करोड़ की संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। समालखा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर मौजूदा विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने नामांकन भरा है। वहीं, इनके कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर इनकी पत्नी किरण छौक्कर ने नामांकन दाखिल किया है। इसमें दसवीं कक्षा पास धर्म सिंह छौक्कर ने अपनी कुल चल-अचल संपत्ति करीब 1.62 करोड़ रुपये दर्शायी है जबकि इनकी पत्नी के पास कुल संपत्ति करीब 2.16 करोड़ रुपये की है।
विज्ञापन

इस तरह छौक्कर दंपती कुल 3. 78 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं, जबकि पांच साल पहले इनकी संपत्ति करीब करीब 1.60 करोड़ के आसपास थी। इसमें धर्मसिंह की संपत्ति करीब एक करोड़ रुपये थी जो अब बढ़कर करीब 1.62 करोड़ रुपये हो चुकी है। जबकि किरण छौक्कर की संपत्ति करीब 61 लाख रुपये थी जो अब करीब 2.16 करोड़ रुपये है। खास बात ये है कि किरण की संपत्ति में अगर चल संपत्ति की बात की जाए तो उनके पास करीब 1.51 करोड़ की संपत्ति है। जिसमें से 1.47 करोड़ रुपये के सोने, चांदी हीरे के जेवरात हैं, जबकि 65 लाख रुपये की संपत्ति उनके नाम है। धर्म सिंह के पास कुल चल संपत्ति करीब 60.99 लाख रुपये की है। जो अब 62 लाख रुपये है जबकि अचल संपत्ति 1.08 करोड़ रुपये की है। जो पहले करीब 37 लाख रुपये के आसपास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें