पानीपत। हरियाणा सरकार में समाज कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी वीरवार को जिला सचिवालय में जिला कष्ट निवारण की बैठक में पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने लोगों की शिकायत सुनी और समाधान किया, इसके बाद वह विधायक प्रमोद कुमार विज ने अपने निवास स्थान पर पहुंचे। विज ने अपनी धर्मपत्नी नीरू विज, पुत्र राहुल विज और पुत्रवधू आशिमा विज के साथ मंत्री को शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया और निवास पर पधारने के लिए आभार व्यक्त किया, साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं एवं पार्षदों ने मंत्री बेदी का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। मंत्री कृष्ण बेदी ने विधायक विज ने निवास पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं को जनसेवा के कार्यों में अधिक से अधिक शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि विधायक विज सदैव जनकल्याण के लिए सक्रिय रहते हैं और उनसे पानीपत विधानसभा के कार्यों के बारे में चर्चा करते रहते हैं। उनके प्रयास से पानीपत शहर का काया पलट हो रहा है और पानीपत अब विकसित हरियाणा के सपने को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस मौके पर मेयर कोमल सैनी, पूर्व मेयर अवनीत कौर, मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, सचिन सिंगला, विनय अरोड़ा, हिमांशु कटारिया, पार्षद सांची तनेजा व कमल अरोड़ा मौजूद रहे।