मतलौडा। इनेलो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को मतलौडा में बैठक की, इसमें पार्टी के जिला प्रधान महासचिव युवा डॉ. नवीन नैन भालसी ने कहा कि 20 फरवरी को पंचकूला में बुजुर्गों की पेंशन बहाल करने की मांग के लिए प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन करेगी और मांग पूरी न होने प्रदेश में जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बुजुर्गों के सम्मान में शुरू की गई बुजुर्ग पेंशन को काट रही है। बुजुर्गों को आत्मसम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए ताऊ देवीलाल की ओर से 17 जुलाई 1987 को बुजुर्ग पेंशन 100 रुपये के तौर पर शुरू की थी इसका समय-समय पर विभिन्न सरकारों ने ताऊ देवीलाल के इस पौधे रूपी पेंशन को सिंचित और पोषण देने का कार्य किया था। ताऊ देवीलाल की बुजुर्गों की सम्मान की इस सोच का बहुत से राज्यों ने अनुसरण किया, लेकिन मौजूदा सत्ता के द्वारा पेंशन को काटना बुजुर्ग के स्वाभिमान को चोट पहुंचाना है। इनेलो पार्टी बुजुर्गों के हितों और अधिकार को संरक्षण देने के लिए विरोध प्रदर्शन करेगी यदि मांग पूरी नहीं होती है तो जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी।