हरियाणा के जिले कैथल के खन्नौरी रोड बाईपास पर निर्मित महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र एवं समारोह स्थल को मंत्री सुरजेवाला ने शनिवार को जनता को सौंप दिया। सामुदायिक केंद्र पर करीब 2 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत आई है।
इस केंद्र में सामान्य वर्ग 11 हजार रुपये और पिछड़ा वर्ग सहित अनुसूचित जाति व बीपीएल परिवार 5100 रुपये की राशि बतौर किराया देकर विवाह या अन्य कार्यक्रम कर सकेंगे।
आधुनिक मैरिज पैलेस की तर्ज पर बनाए गए सामुदायिक केंद्र में 6000 फुट का एक बड़ा हॉल, किचन शेड, सार्वजनिक शौचालय, भूतल व प्रथम तल पर चार बड़े कमरे व बाहर बड़े लॉन का निर्माण करवाया गया है। यहां के पार्किंग में 500 गाड़ियां एक साथ खड़ी की जा सकेंगी।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुरजेवाला ने पौधरोपण के बाद महर्षि वाल्मीकि के विशाल तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वाल्मीकि मुस्लिम, सरपंचों और समाज के विभिन्न वर्गों ने सुरजेवाला को महामाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
केंद्र के लॉन में लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में जिले में प्रदेश का पहला महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र बनाया गया है।
इस अवसर पर वाल्मीकि समुदाय के समारोह के आयोजक समिति के सदस्यों में पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष नगर पार्षद सुरेंद्र रांझा एडवोकेट, डॉ. ऋषिपाल, दिलबाग राणा, सोनू व राहुल मचल, आजाद टांक, श्याम कल्याण, सुभाष वैध, सुरजीत बावा, गोकल टांक, संजू बोहत, केदार सिंह, धर्मपाल, राजेश फौजी, नफे सिंह, सतीश फौजी, रवि कल्याण, सतीश राणा नगर पार्षद, अनिल सौदा, जगदीश मचल, राकेश एडवोकेट, राकेश सौदा, कृष्ण अटवाल, मास्टर सतबीर, राजेंद्र कल्याण, गुलशन सहोत्रा, डॉ. ओमता, ग्रामीण सफाई कर्मचारी प्रधान नवाजा राम, विनोद पूंडरी, रामशरण कल्याण, सरपंचों में रति राम, राजपाल, राजेंद्र, राजकुमार, सतबीर, रामकुमार, विनोद दयौरा, भुला राम, ईश्वर हाबड़ी, बसाऊ राम, सुखदेव सहित सुभाष जवाहरा, राकेश सरदाना, पीएल भारद्वाज व अन्य नगर पार्षद मौजूद रहे।