फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धागा मिल के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Fri, 29 Apr 2016 01:02 AM IST
panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
 गोहाना रोड स्थित एक धागा फैक्टरी के मिल में आग लगने से लाखों का कच्चा और तैयार माल जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की टीम को 16 गाड़ियों की मदद से भी आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। देर रात तक आग पर काबू पाने का प्रयास चलता रहा। वहीं पुलिस भी सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन



गोहाना रोड स्थित एक स्पीनिंग मिल के गोदाम में वीरवार रात को आग लग गई। मिल मालिक ने श्रमिकों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। आग धागे के गोदाम में पहुंचने पर तेज हो गई और आग को काबू पाना मुश्किल हो गया।


दमकलकर्मी भी तेज आग के चलते आगे जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। पानीपत के अलावा रिफाइनरी से भी आग बुझाने को गाड़ी बुलाई गई, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आठ मरला चौकी पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को हटाया और राहगीरों क लिए रास्ता बनवाया। दमकलकर्मी देर रात तक आग पर काबू पाने में जुटे हुए थे। वहीं सनौली रोड पर सब्जी मंडी स्थित एक फैक्टरी में वीरवार शाम को आग लग गई। जिसमें काफी सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें