फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छत से गिरकर प्रवासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। मनाना गांव में छत पर सोते हुए एक प्रवासी की संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरनेसे मौत हो गई। वह दो माह पहले ही झांसी से यहां धान रोपाई के लिए परिवार के साथ आया था। समालखा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी नंदराज ने बताया कि वह अपने साले अनिल अहरवाल (35) नंदराज, सानू व देवेंद्र के साथ मनाना गांव में किराए पर रहता है। वह धान पेराई करने के लिए दो माह पहले आया था। अनिल ने रात साढ़े नौ बजे अपनी पत्नी प्रभा व तीन बच्चों के साथ खाना खाया और वह सोने के लिए दूसरी मंजिल पर चला गया। पत्नी व बच्चे नीचे के कमरे में सो गए। रात तीन बजे अचानक कुछ गिरने की तेज आवाज आई। सबने गली में आकर देखा तो अनिल औधे मुंह गली में पड़ा था। वह अनिल अहरवाल को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समालखा थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें