पानीपत। पानीपत-रोहतक रेलमार्ग पर मंगलवार को एक अधेड़ व्यक्ति की रेल की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
जीआरपी सब इंस्पेक्टर कृष्णलाल ने बताया कि उनको मंगलवार सुबह करीब सवा 11 बजे सूचना मिली थी कि बिंझौल गांव के पास पानीपत रोहतक रेलमार्ग पर एक अधेड़ की रेल दुर्घटना में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या अन्य सामान नहीं मिला जिससे उसकी पहचान की जा सके। इसके बाद पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह रखवा दिया है।