युवक की मौत के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
समालखा। अनाज मंडी स्थित शौचालय के साथ कमरे में परिवार के साथ रह रहे धर्मेंद्र (45) की मौत हो गई है। पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
समालखा थाना के प्रभारी दीपक ने बताया कि धर्मेंद्र की मौत बीमारी के कारण हुई है। वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था। शुक्रवार दोपहर बीमार धर्मेंद्र को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। धर्मेंद्र शहर के कुहाड़ पाने का रहने वाला था। गरीबी के कारण पत्नी व बच्ची के साथ अनाज मंडी के शौचालय के छोटे कमरे में रह रहा था। पत्नी संतोष के बयान पर पुलिस ने 194 की कार्रवाई की है।