फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जलालपुर में प्लाॅटों के पास लगे मीटर तोड़े, पीड़ितों ने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। जलालपुर प्र‎थम गांव में स्टेडियम के पास स्थित प्लाॅटों के पास लगे बिजली मीटर व सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए हैं। इसकी शिकायत बलवान कांगड़ा ने सनौली थाना में देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इससे पहले तीन बार प्लाॅटों पर बने मकानों की छत व दीवार गिराने वालों पर पुलिस प्र‎शासन द्वारा कार्रवाई न करने से नाराज प्लाॅट धारकों ने गांव की चौपाल में बैठक कर अब सीएम से मिलने की योजना बनाई हैं। अगर दो दिन में मकान की छत व दीवार गिराने व बिजली मीटर तोड़ने वालों की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो वे एसपी कार्यालय पर धरना देने से मजबूर होगें।
विज्ञापन

बलवान कांगडा, कुलदीप, राम किशन, रणबीर, महिलाएं पतासो देवी, ओमपति, अंगेजो, कांता, पिंकी आदि प्लाॅटधारकों का कहना है उनके प्लाॅटों पर अब चौथी बार भी वारदात की है। ग्रामीणों ने पुलिस प्र‎शासन पर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई न करने से मामले में ढील बरतने के आरोप लगाए हैं और चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे एसपी कार्यालय पर धरना देने पर मजबूर होगें। विधायक मनमोहन भड़ाना से भी न्याय की गुहार लगा रहे हैं। इस पर प्लाट धारकों को विधायक ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया हैं। इस बारे में सनौली थाना एसएचओ विनोद कुमार ने कहा है कि इस बारे उनके पास चार शिकायत आई हुई हैं और मामले की जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें