फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मैराथन और अभ्यास से योग का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शिवाजी स्टेडियम में योग अभ्यास और मैराथन का आयोजन किया गया। करीब एक हजार बच्चों और लोगों ने भाग लेकर योग का संदेश दिया।
विज्ञापन

तहसीलदार सुमन लता और जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने शिवाजी स्टेडियम परिसर से मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। खिलाड़ियों व युवाओं ने मैराथन में जोश दिखाया। स्टेडियम से शुरू मैराथन मॉडल टाउन के रिंग रोड से होकर करीब आठ किलोमीटर की दूरी तय कर स्टेडियम में पहुंची।
तहसीलदार सुमन लता ने बताया कि योग हमारे शरीर और मन को स्वस्थ रखते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को योग करना चाहिए। वे सुबह के समय खुद के लिए निकालते हैं तो बाकी का पूरे दिन उत्साह के साथ काम करते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने कहा कि योग व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।
विज्ञापन

योग करने वाले व्यक्ति को दिनभर काम करने के बाद भी थकावट महसूस नहीं होती। योग को आज दूसरे देशों में भी लोग अपना रहे हैं।
पार्क और व्यायामशालाओं में लोग तड़के ही योग करना शुरू कर देते हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला व खंड स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रत्येक व्यक्ति को योग करना चाहिए। इसके साथ प्रशिक्षकों ने योग कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें