फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उपमंडल स्तरीय वंदे मातरम् समारोह आयोजित

Sat, 08 Nov 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एसडीएम कार्यालय परिसर में शुक्रवार को उपमंडल स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। एसडीएम नवदीप सिंह नैन व तहसीलदार नरेंद्र दलाल ने कार्यक्रम की शुरुआत की। स्कूली छात्रों ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की सामूहिक रूप से प्रस्तुति दी। साथ ही सभी ने एलईडी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल प्रसारण देखा। एसडीएम नवदीप सिंह नैन ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं बल्कि भारत माता के प्रति हम सबकी भावनाओं, श्रद्धा व एकता का प्रतीक है। उधर राजकीय स्कूल शाहपुर में भी स्कूल प्रबंधन व फैला उजियारा फाउंडेशन के साथ मिलकर वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन की अध्यक्षा रंजीता कौशिक ने सबका आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें