फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भजनों से भक्ति का दिया संदेश

Mon, 24 Nov 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
हवन में आहुति डालते आर्य समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
पानीपत।आट्टा गांव स्थित आर्य समाज मंदिर में 41वें त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव का रविवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यातिथि सिवाह के सरपंच प्रधान रणदीप आर्य रहे और कार्यक्रम में भजनोपदेशक बिजनौर से योगेश दत्त रहे जिन्होंने भजनों से भक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में आचार्य स्वामी शिवानंद सरस्वती महाराज ने सुबह आठ बजे यज्ञ करवाया।
विज्ञापन


मंदिर के प्रधान ने बताया कि समापन पर भजनोपदेशक योगेश दत्त ने भजनों के माध्यम से परिवार भक्ति के भजन सुनाकर परिवार भक्ति का संदेश दिया। स्वामी शिवानंद सरस्वती महाराज ने महाभारत के मुख्य तथ्यों पर प्रकाश डाला । उन्होंने धर्म व अधर्म के बीच के अंतर को पहचानने का संदेश दिया। द्रौपदी के मूल तथ्य उजागर किए। कार्यक्रम में आस-पास के क्षेत्रों से आर्य समाज के लोग शामिल हुए। दूर-दराज के क्षेत्रों से शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए रहने की व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा रही। कार्यक्रम समापन पर सामूहिक प्रीतिभोज की व्यवस्था की रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें