पानीपत। पूर्वांचल समाज के प्रधान राजू श्रीवास्तव व प्रकाश आनंद ने रविवार को सांसद संजय भाटिया को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अमृतसर-सहरसा रूट पर अप-डाउन चलने वाली ट्रेन गरीब रथ का पानीपत जंक्शन पर ठहराव करने की मांग रखी है।
उन्होंने बताया कि औद्योगिक नगरी पानीपत में बिहार और उत्तर प्रदेश के हजारों कामगार नौकरी करते हैं। रोजाना लोगों का आवागमन लगा रहता है। गरीब रथ ट्रेन का ठहराव पानीपत में न होने की वजह से इन लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। सांसद संजय भाटिया ने इस समस्या का जल्द ही समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर चंदन मिश्रा, गणेश चौधरी, दुर्गानंद झा, सुभाष कुमार, मोहित तिवारी, रितेश सिंह, रमन, सौरभ, निर्मल व राजीव सिंह मौजूद रहे।