फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विशेष ट्रेनों के लिए पूर्वांचल समाज के लोग चाैथे दिन भी डटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। बिहार के लिए अतिरिक्त ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर पूर्वांचल समाज के लोगों का सोमवार को चौथे दिन भी रेलवे स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने स्टेशन पर पहुंचकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने फोन पर समाज के लोगों से बातचीत की और जल्द समाधान कराने का
आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि मामला केंद्र सरकार से संबंधित है और राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया रेल मंत्री को ज्ञापन दे चुके हैं। पूर्वांचल समाज के लोगों ने कहा कि पानीपत से बिहार के लिए अभी दो ट्रेनें ही जाती हैं, जिनमें भी पर्याप्त सीटें नहीं मिलतीं। इससे बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

समाज के लोगों ने मांग की कि पानीपत रेलवे स्टेशन पर जरूरी ट्रेनों का ठहराव मंजूर किया जाए और बिहार व पूर्वांचल के प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाए।
पूर्वांचल समाज के अध्यक्ष उमाशंकर ने कहा कि धरने के चौथे दिन तक सरकार का कोई प्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग शहर के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं, इसके बावजूद उनकी समस्या की सुनवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदर्शन आंदोलन का रूप ले सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें