फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चेयरमैन समेत सदस्यों ने की इस्तीफा देने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। सुनवाई न होने से नाराज ब्लॉक समिति के चेयरमैन समेत सभी सदस्यों ने इस्तीफा देने का फैसला लिया है। उनका आरोप है कि बीडीपीओ कार्यालय के कर्मचारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे। इस्तीफा लेकर लेकर वे उपायुक्त कार्यालय भी पहुंच गए, मगर वहां उपायुक्त से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई।
विज्ञापन

ब्लॉक समिति चेयरमैन मीना देवी ने आरोप लगाया कि खंड कार्यालय के कर्मचारी कार्यालय में हुक्का तक पीते हैं। कार्यालय को बार बना रखा है और अपनी मनमानी करते हैं। क्षेत्र के विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए जब भी कहा जाता है तो ड्राइवर तक गाड़ी ले जाने से साफ इनकार कर देते हैं। राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार से मिलकर इसकी जानकारी दी गई थी। उन्होंने कर्मचारियों का तबादला कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।
कार्यालय के कई कर्मचारी सदस्यों से बदतमीजी से बात करते हैं। बीडीपीओ के कहने के बाद भी ड्राइवर विकास कार्यों की विजिट करने के लिए गाड़ी ले जाने के तैयार नहीं होता। समिति सदस्यों ने आरोप लगाए कि उनको कार्यालय में पानी तक नहीं पिलाया जाता। विकास कार्यों के बिल भी पास नहीं किए जाते। ऐसे में उनका पद पर रहना ठीक नहीं है।
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीपीओ मतलौडा शक्ति सिंह ने बताया समिति सदस्यों ने अपने स्तर पर गावों में काफी सबमर्सिबल लगवा दिए हैं, जबकि इन पर प्रशासन ने रोक लगा रखी है। सदस्य अपनी मनमानी के बिल पास कराना चाहते है। वह किसी के दबाव में गलत काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें