फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आज, अभिभावकों संग मनाया जाएगा परिणाम उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में एक अप्रैल को आयोजित होने वाली मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार परिणाम दिवस को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें बालवाटिका-3 से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणाम अभिभावकों के साथ साझा किए जाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में एक साथ यह आयोजन होगा। 16 से 25 मार्च तक हुई परीक्षाओं के बाद अब स्कूलों में पीटीएम को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। अभिभावकों को केवल अंकों की जानकारी ही नहीं, बल्कि होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (एचपीसी) के माध्यम से बच्चों के शैक्षणिक, मानसिक और सामाजिक विकास की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही निपुण हरियाणा और मैं भी निपुण अभियान के तहत अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

बॉक्स

स्कूलों में होंगी खेल व मनोरंजक गतिविधियां
स्कूलों में इस दिन सुबह से ही चहल-पहल देखने को मिलेगी। बच्चों और अभिभावकों के लिए मटका दौड़, नींबू दौड़, तीन-पैर दौड़ और म्यूजिकल चेयर जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि स्कूल का माहौल उत्सव जैसा बन सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि समुदाय और विद्यालय के बीच मजबूत संबंध बनाने का प्रयास है।
विज्ञापन

ग
निपुण हरियाणा के लक्ष्यों की दी जाएगी जानकारी
मेगा पीटीएम के दौरान अभिभावकों को निपुण हरियाणा के लक्ष्यों और बच्चों की सीखने की दक्षताओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। साथ ही मैं भी निपुण अभियान के तहत अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर भी स्कूल प्रबंधन समितियों को शामिल कर अधिक से अधिक अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को अलग-अलग स्कूलों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने और अभिभावकों से सीधे संवाद करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है

वर्जन :

मेगा पीटीएम को उत्सव के रूप में मनाने का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा से जोड़ना है। सभी स्कूलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं और हर अभिभावक की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें