संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। इसका शुभारंभ उपायुक्त डॉ. विरेंद्र दहिया करेंगे। शिविर में एनसी मेडिकल कॉलेज समेत कुल 13 विशेषज्ञ लोगों का स्वास्थ्य जांचेंगे। इस दौरान रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा और पौधारोपण कार्यक्रम भी किया जाएगा।
शिविर सुबह आठ बजे शुरू होगा। इसमें विशेषज्ञ लोगों को स्वास्थ्य की जांच करेंगे और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करेंगे। रक्तदान शिविर लगाया जाएंगा। इस दौरान आयुष्मान कार्ड, आभा पंजीकरण किया जाएगा। आयुष सेवाएं, एनसीडी ( शुगर, बीपी, मोटापा ) जांच, निशुल्क चश्मों का वितरण किया जाएगा। महिलाओं व बच्चों को जांच के साथ साफ-सफाई रखने व स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विभाग स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के साथ सेवा पखवाड़ा भी चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा अस्पताल में उच्च स्तर का शिविर शनिवार को लगाया जाएगा। उपमंडल समालखा, सीएचसी-पीएचसी पर शिविर लगाए जा रहे हैं।
डॉ. विजय मलिक, सीएमओ पानीपत।