पानीपत। रविवार के दिन अवकाश होने की वजह से बिजली निगम जिले के कई फीडरों पर मरम्मत का काम करेगा। जिससे जिले में दो से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इनमें 33 केवी सेक्टर पार्ट-वन, 33 केवी सनौली रोड, 33 केवी सेक्टर-24 से चलने वाले फीडर एसटीपी, हुडा, आनंद इंटरनेशनल, अजय आनंद, सेक्टर-25 पार्ट-3, सेक्टर 25 पार्ट-1, महादेव, श्रीराम, भीमगोड़ा, सेक्टर 11-12, शेड एरिया, पीपी गली, बबैल रोड, सनौली रोड, बलजीत नगर, गणपति, अमृत कोटैक्स, लाखीना हैंडलूम, शिव मंदिर, नरेंद्र नगर, पीर बाबा, सेक्टर-24, आर्य नगर, एकता विहार, निंबरी फीडर की सप्लाई सुबह आठ से दो बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।
वहीं, 33 केवी सब स्टेशन सेक्टर 29- पार्ट टू से चलने वाले फीडर की सप्लाई भी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी। 33 केवी सब स्टेशन अटावला व 33 केवी सब स्टेशन परढ़ाना से चलने वाले फीडर केवी अटावला डीएस, अटावला वन और टू एपी, अदियाना एपी, बायो जीईएस, केटेलेगो, इको ग्रीन, श्रीराम, आर्मिन, बाबा पूरन गिरी डीएस, गंगा दास डीएस की सप्लाई सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बाधित रहेगी। 33 केवी सब स्टेशन सेक्टर-24 से चलने वाले फीडर अमृत कोटेक्स, लखीना हैंडलूम, शिव मंदिर, नरेंद्र नगर, पीर बाबा, सेक्टर-24, आर्य नगर, धूप सिंह नगर, एकता विहार की सप्लाई सुबह नौ से 11 बजे तक बंद रहेगी। 33 केवी सब स्टेशन नारा से चलने वाले नारा डीएस, जोशी डीएस, बीआरजे हैचरी, आरएच, नारा नया वन व टू एपी, नारा पुराना वन व टू एपी, जोशी वन व टू एपी की सप्लाई सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी। 33 केवी नूरपुर से चलने वाले फीडर मयूर, राजेश, शिव शक्ति, न्यू जेल, नुरपूर आरडीएस, डाडोला आरडीएस व एपी, गोशाला, नुरपूर, पसीना एपी की सप्लाई सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। 33 केवी सब स्टेशन गोहाना रोड व अनाज मंडी से चलने वाले फीडर सेक्टर-11, सेक्टर-12, गोशअली, गोहाना मोड, एसबीआई बैंक, रिजेंसी होटल, गांधी मंडी की सप्लाई सुबह 11 से तीन बजे तक बाधित रहेगी। ये जानकारी बिजली निगम की एबीटी सेल की ओर से जारी की गई है।