फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की मीटिंग में महिलाओं से छेड़छाड़, हंगामा

Mon, 25 Jul 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
विज्ञापन
सफाई कर्मी - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम कमिश्नर ने सफाई कर्मियों के विरोध के बाद सोमवार को मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में जमकर हंगामा हुआ। दो महिला सफाई कर्मियों ने मीटिंग के दौरान कई सफाईकर्मियों पर छेड़खानी और गाली-गलौच के आरोप जड़ दिए। सभी ने पांच के खिलाफ पुलिस में शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग भी की। आरोपी सफाई कर्मियों ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए उन्हें फंसाने का आरोप लगाया है। इस सबके बीच निगम कमिश्नर ने सफाईकर्मी यूनियन की नौ मांगों को मान लिया है।
विज्ञापन


नगर निगम कमिश्नर वीना हुड्डा ने सफाई कर्मियों की सुबह आठ बजे हाली पार्क में मीटिंग बुलाई थी। इसमें नगर पालिका कर्मचारी संघ ने 11 मांगें रखीं। निगम कमिश्नर ने इनमें से नौ मांगों पर सहमति जात दी। दो मांगों को दो महीने में पूरा करने का आश्वसन दिया। मीटिंग के दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ और नगर निगम संघर्ष समिति के लोग आपस में उलझ गए। संघर्ष समिति के पदाधिकारी सफाई कर्मियों की मांगें पूरी कराने का श्रेय खुद लेने लगे। इस पर मीटिंग में हंगामा हो गया।

इस हंगामे के बाद मीटिंग खत्म हो गई ओर कमिश्नर हाली पार्क से जाने लगी। इस दौरान महिला सफाई कर्मियों ने नगर पालिका कर्मचारी संघ के पांच सफाई कर्मियों पर छेड़खानी और गाली-गलौच के आरोप जड़ दिए। बात इतनी बढ़ गई कि महिला सफाई कर्मियों ने चप्पलें हाथ में ले लीं। यूनियन पदाधिकारियों ने किसी तरह से उन्हें शांत किया।
विज्ञापन


पांच के खिलाफ दी शिकायत
महिला सफाई कर्मियों ने सफाई कर्मी जसबीर सहित चार के खिलाफ छेड़खानी और गाली-गलौच करने की शिकायत मॉडल टाउन एसएचओ को दी है। इस दौरान संघर्ष समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

आरोपों को बताया निराधार
नगर पालिका कर्मचारी संघ के जसबीर और अन्य सफाई कर्मियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। कहा कि दूसरे पक्ष के लोग उन्हें जानबूझकर झूठे केस में फंसा रहे हैं।  

इन मांगों पर जताई सहमति
कच्चे कर्मचारियों को हर महीने सात तारीख को वेतन दिया जाए, सभी कच्चे कर्मचारियों को वर्दी-जूते, साबुन, तेल, मास्क दिए जाएं, सभी कर्मचारियों को काम करने के औजार दिए जाएं, कच्चे कर्मचारियों को एसबीआई या यश बैंक, बैंक ऑफ इंडिया के खाते से वेतन दिलवाया जाए, सभी कच्चे कर्मचारियों को डीसी रेट दिलवाया जाएं, सभी कच्चे कर्मचारियों को ईपीएफ और ईएसआई के दायरे में लाया जाए, एसीपी का लाभ सभी कर्मियों को दिया जाए, सफाई ब्रांच में काम ज्यादा होने के कारण दो कर्मियों की नियुक्ति की जाए, नगर निगम के दायरे को देखते हुए सफाई कर्मियों की भर्ती की जाए।

इन मांगों को लेकर दिया आश्वासन
नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला इकाई प्रधान सुभाष चंडालिया ने बताया कि दो मांगों को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया है। इनमें फायर कर्मियों को बीमे की सुविधा दिलवाई जाए, एलटीसी की सुविधा दी जाए शामिल हैं।  

सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर गंभीर हैं। संघ की 11 मांगों में से नौ को पूरा किया जाएगा। दो मांगों को भी जल्द ही पूरा किया जाएगा। मीटिंग में हंगामे के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

वीना हुड्डा, कमिश्नर नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें