मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में चोर एक मई की रात को एक मेडिकल स्टोर संचालक का शटर उखाड़ अंदर से 35 हजार की नकदी चुराकर फरार हो गए। मालिक सुबह स्टोर पर पहुंचा तो अंदर से उपरोक्त नकदी चोरी मिली। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
पुलिस को दी शिकायत में अनुराग मित्तल पुत्र सुरेंद्र मित्तल निवासी इंसार बाजार ने बताया कि उसका नारायण सिंह पार्क नजदीक छाबड़ा अस्पताल में मित्तल मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान है। वह एक मई को रात नौ बजे स्टोर को बंद कर घर आया था। वहीं जब वह सुबह दो मई को मेडिकल स्टोर पर पहुंचा तो वहां पर स्टोर का शटर टूटा हुआ था और अंदर जाकर चैक किया तो अंदर से 35 हजार रुपये चोरी मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।