फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मेडिकल स्टोर संचालक से मारपीट, बचाव में आई पत्नी को भी पीटा

विज्ञापन
मेडिकल स्टोर संचालक से मारपीट करते युवक। सोशल मी​डिया
विज्ञापन
पानीपत। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र की राजनगर कॉलोनी में गली में मोटरसाइकिल खड़ी करने के विवाद में मेडिकल स्टोर संचालक पर तीन-चार युवकों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

उनकी पत्नी बचाने आई तो उसको पीट दिया और छेड़खानी की। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने वीडियो कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। डीएसपी मुख्यालय ने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है।
राजनगर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक प्रद्यौत ने पुलि को दी शिकायत में बताया कि उनका राजनगर में मेडिकल स्टोर हैं। वीरवार सुबह करीब 10 बजे उनके पास मनोज का युवक दवा देने के लिए आया। उसने अपनी मोटरसाइकिल गली में खड़ी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी समय अचानक कॉलोनी के ही नफीस, सलमान, शाहरुख और उनके साथी गाली गलौज करने लगे। जब उसने ऐसा करने से इंकार किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों और हथौडी लेकर उस पर हमला कर दिया। जब उनकी पत्नी उसके बचाव में आई तो आरोपियों ने उसको भी पीटा और छेड़खानी का प्रयास किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे बचाया। उधर, किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रद्यौत की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की आठ मरला चौकी पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि हमलावर पहले भी कई लोगों के साथ मारपीट कर चुके हैं। बंगाल क चुनाव के समय भाजपा का समर्थन करने के पर एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट की थी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें