जीटी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी को हटाती जेसीबी मौैके पर मौजूद पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : reasi news
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। जीटी रोड पुराने बस अड्डे के पास फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें मांस भरा हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी की जांच करने पर गाड़ी में बड़ी मात्रा में मांस मिला। सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गाड़ी में रखे मांस की जांच करने पर भैंस का मांस करीब 40-50 किलो पाया गया। जिसे जमीन में दबा दिया गया। जांच अधिकारी एएसआई पुष्पेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को सुबह के समय डायल 112 से सूचना मिली कि पुराने बस अड्डे के पास फ्लाईओवर के ऊपर हादसे में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी खड़ी हुई है। जिसमें कोई नंबर प्लेट नहीं लगी है। गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच की गई तो उसमें भैंस का मांस पाया गया। आगामी कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है।